फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर हंगामा, एक घंटे लेट गई हेमकुंड एक्सप्रेस

Tue, 30 Jun 2015 12:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
नार्दन रेलवे मैंस यूनियन की केंद्रीय परिषद की बैठक में शामिल होने आए रेलवे कर्मचारियों ने एसी बोगी को लेकर हंगामा किया। बाद में मुरादाबाद मंडल मुख्यालय से एसी कोच को हेमकुंड एक्सप्रेस में जोड़ने के आदेश के बाद मामला शांत हुआ। इससे हेमकुंड एक्सप्रेस एक घंटे लेट से रवाना हुई।
विज्ञापन


नार्दन रेलवे मैंस यूनियन की केंद्रीय परिषद की बैठक में पंजाब से रेल कर्मचारी पांच एसी कोच में सवार होकर आए थे। बैठक समाप्ति के बाद वापसी में रेलवे प्रशासन की ओर से पांच एसी कोच में से एक एसी कोच लाहौरी एक्सप्रेस में लगाने के आदेश दे दिए गए।

जिससे बैठक में शामिल होने आए रेल कर्मचारियों ने रेलवे स्टेशन पर हंगामा कर दिया। हंगामें की सूचना के बाद आरपीएफ और जीआरपी के जवान भी मौके पर पहुंचे। जीआरपी थानाध्यक्ष डीएस बाजवा ने बताया कि रेल कर्मचारियों का समझाने का प्रयास किया गया लेकिन वे नहीं माने।
विज्ञापन


उनकी मांग थी कि वे पांच एसी कोच आए तो पांच कोच से ही वापस जाएंगे। बाद में मुरादाबाद मंडल मुख्यालय के आदेश के पर एक एसी बोगी लाहौरी एक्सप्रेस की बजाय हेमकुंड एक्सप्रेस पर जोड़ने पड़ी। तब जाकर मामला शांत हो पाया। इस दौरान चले हंगामें के कारण हेमकुंड एक्सप्रेस एक घंटे लेट से पौने सात बजे रवाना हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें