फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई पर गरमाई राजनीति

Sat, 20 May 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शहर के मोती बाजार में सफाई को लेकर शनिवार को राजनीति हो गई। दोपहर तक भी  सफाई नहीं होने पर बिफरे व्यापारियों ने शनिवार को नगर निगम और मेयर मनोज गर्ग के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। वहीं खुद पार्षद और उनके साथियों पर सफाई वाली रिक्शा खराब करने का आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर जवाब दिया।

मोती बाजार व्यापार मंडल ने दोपहर तक भी क्षेत्र में सफाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए नगर निगम प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। पार्षद अमन गर्ग ने प्रदर्शन की अगुवाई की। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले मोती बाजार क्षेत्र में तीन सफाई कर्मचारी थे। एक नालियों की सफाई करता था, दूसरा झाडू लगाता था और तीसरा कूड़ा उठाने का काम करता था, परंतु अब मेयर ने एक ही सफाई कर्मचारी के ऊपर पूरी व्यवस्था छोड़ दी है। ऐसे में न तो नालियों की सफाई हो रही है और कूड़े के ढेर ही समय पर उठाए जा रहे हैं। दुकानदारों के आगे 11-12 बजे तक कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। हर की पैड़ी से जुड़े मुख्य बाजार की ऐसी स्थिति पहले कभी नहीं हुई। व्यापारियों ने बाजार में सफाई के लिए पर्याप्त सफाई कर्मचारी नियुुक्त करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में मोती बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष सचिंद्र झा, महामंत्री सूरज प्रकाश, नवीन अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष संजय सैनी व महावीर रोहेला, विशाल गर्ग, गौरव शर्मा, किशन शर्मा, अमित पारीख, अशोक रावत, दिनेश खरौला, सचिन गोयल, इंद्रजीत ठाकुर, महेश जोशी, मयंक गर्ग, हिमांशु गुप्ता, हिमांशु शर्मा, पीयूष वर्मा, किशन शर्मा, पीसी शर्मा आदि ने भाग लिया।      
विज्ञापन
विज्ञापन

             
वहीं इस प्रदर्शन के जवाब में भाजपा के कार्यकर्ता भी सड़क पर उतर आए। मंत्री के प्रतिनिधि किशन बजाज के नेतृत्व में मोती बाजार में प्रदर्शन करते हुए भाजपाइयों ने पार्षद अमन गर्ग और उनके साथियों पर साजिशन सफाई व्यवस्था की गलत तस्वीर पेश करने का आरोप लगाया। उनका आरोप था कि जानबूझ कर अमन गर्ग ने ही क्षेत्र में खड़ी सफाई वाली रिक्शा को खराब कराया जिस कारण दूसरे संसाधन जुटाने में देर लगी और सफाई नहीं होने का बहाना बनाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान विशालमूर्ति भट्ट, सुयश अग्रवाल, तुषार गर्ग, दर्पण चड्ढा, चेतन मेहता, गौरव अरोड़ा, गौरव भारद्वाज, विनय सिंघल, सुनील शर्मा, सुमित गर्ग औार माधव बेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें