फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी ने जनता को मुश्किल में डाला: अंबिका

Mon, 19 Dec 2016 11:43 PM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
मोदी पर साधा निशाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने नोटबंदी जैसी परिस्थिति लाकर देश की आम जनता को मुसीबत में डाल दिया है। कांग्रेस को सर्वधर्म समभाव की संवाहक बताते हुए अंबिका ने कहा कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस की ही जीत होगी।
विज्ञापन

सोमवार को कांग्रेसियों ने हरकी पैड़ी से पिरान कलियर तक सत्त संकल्प विकास जनशुभाशीष यात्रा निकाली गई। इसके शुभारंभ पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए अंबिका सोनी ने कहा कि हरिद्वार की धरती से हमेशा सांप्रदायिक सद्भाव की बयार बही है। जिस तरह केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के विकास में बाधा पहुंचाई उसके बावजूद हरीश रावत सरकार जिस जज्बे से कार्य कर रही है वह सराहनीय है। आने वाले विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस की सरकार बनेगी।
सीएम हरीश रावत ने भी केंद्र सरकार पर हमला बोला। कहा, उन्होंने उत्तराखंड में दो तरह की आपदा झेली है। पहले वर्ष 2013 में प्राकृतिक आपदा ने प्रदेश को नुकसान पहुंचाया। जबकि वर्ष 2016 में केंद्र सरकार ने चुनी हुई राज्य सरकार को बर्खास्त करके यहां राष्ट्रपति शासन लगाकर राजनीतिक आपदा की मार प्रदेश पर डाली।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि भाजपा ने उत्तराखंड का विकास रोककर यहां की जनता के साथ अन्याय किया है लेकिन, कांग्रेस सभी को साथ लेकर विकास के एजेंडे पर कायम रहेगी। उन्होंने बताया कि अभी तक निकाली जा रही सत्त विकास संकल्प यात्रा के मद्देनजर यह जनशुभाशीष यात्रा निकाली जा रही है। इसके बाद प्रदेशभर में इस तरह की यात्राएं निकाली जाएंगी।
जयराम आश्रम के पीठाधीश्वर ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी ने हरीश रावत सरकार के विकास कार्यों पर प्रकाश डाला। जनसभा को कांग्रेस के सह प्रभारी संजय कपूूर, महानगर अध्यक्ष अंशुल श्रीकुंज, सतपाल ब्रह्मचारी, पूर्व विधायक अंबरीष कुमार, जिपं के उपाध्यक्ष राव आफाक, ओपी चौहान, डा. संजय पालीवाल, पुरुषोत्तम शर्मा, प्रदीप चौधरी, युकां के राष्ट्रीय सचिव रामविशाल देव, मोनिका जैन, प्रदीप चौधरी, विकास चौधरी, विमला पांडेय, प्रदेश प्रवक्ता फुरकान अली, प्रदेश सचिव विनोद कश्यप समेत कई नेताओं ने संबोधित किया। यहां से यात्रा पिरान कलियर के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें