फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय से पूरा कराएं पाठ्यक्रम

Thu, 01 Sep 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिलाधिकारी हरबंश सिंह चुघ ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर स्कूलों में पाठ्यक्रम समय से पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्ट्रेट में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान और सर्व शिक्षा अभियान की अनुश्रवण समिति की बैठक में डीएम ने ड्रॉप आउट छात्र- छात्राओं को फिर से शिक्षा की मुख्यधारा से जोर दिया। इसके लिए ड्रॉप आउट छात्र- छात्राओं की वर्षवार सूची बनाने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन



बैठक में जिलाधिकारी हरबंश सिंह चुघ ने कहा कि चुनाव को ध्यान में रखते हुए इस समय  पठन-पाठन पर फोकस रखा जाए। आठवीं कक्षा के बाद जो बच्चे स्कूल से ड्रॉप आउट हो रहे हैं, उनकी वर्षवार सूची बनाई जाए। जिन तीन स्कूलों से सबसे अधिक बच्चे ड्रॉप आउट हो रहे हैं, उनके कारणों की जांच के लिए एक सब कमेटी बनाई जाए। ऐसे बच्चों को उद्योग आधारित शिक्षा एवं मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए ब्लॉक एवं जिला स्तर पर अध्यापकों की ट्रेनिंग में शिक्षण गतिविधि को रोचक बनाने के लिए टीचिंग एड के प्रयोग पर अधिक जोर दिया जाए।


इस अवसर पर सीडीओ सोनिका, एडीएम अभिषेक त्रिपाठी, सांसद प्रतिनिधि रश्मि चौहान, मुख्य शिक्षा अधिकारी अजय नौडियाल, डीडीओ एसएस शर्मा, डीईओ माध्यमिक डा. पुष्पा रानी वर्मा, डीईओ बेसिक रामेंद्र कुशवाहा, डीएसओ राहुल शर्मा, उप श्रमायुक्त अशोक वाजपेयी, रमसा के जिला संदर्भ व्यक्ति डा. संतोष चमोला आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


पिछड़े वर्ग में लाएं जागरूकता
जिलाधिकारी ने कहा कि समय-समय पर स्कूलों में कला उत्सव, सेल्फ डिफेंस  कैंप, बालिकाओं के लिए मोटिवेशनल कैंप भी कराए जाएं। शिक्षा के प्रति  समाज के पिछड़े वर्गों में जन जाग्रति के लिए प्रयास किया जाए। बालिका शिक्षा एवं समेकित शिक्षा के प्रति जागरूकता लाई जाए।

सांसद विधायक सब रहे नदारद
राजनीतिक कार्यक्रमों से लेकर आरोप- प्रत्यारोप की राजनीति में एक- दूसरे से अव्वल रहने वाले जनप्रतिनिधियों ने शिक्षा से जुड़ी बैठक में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। बैठक में सांसद से लेकर तमाम विधायक नदारद रहे। हालांकि सांसद प्रतिनिधि बैठक में मौजूद रहीं। वहीं बहादराबाद ब्लॉक प्रमुख भी बैठक में उपस्थित रहीं। इनके अलावा समाज में शिक्षा की गुणवत्ता व शिक्षा का स्तर बढ़ाने के लिए अपने सुझाव देने की जरूरत किसी जनप्रतिनिधि ने नहीं समझी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें