बहादराबाद। दिल्ली पब्लिक स्कूल दौलतपुर बहादराबाद में शुक्रवार को वसंत पंचमी पर्व पर छात्र छात्राओं ने हवन-पूजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र छात्राओं को आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए मानसिक शांति, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा उत्पन करना था। प्रधानाचार्य पूनम श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए अध्ययन, अनुशासन व आत्मविश्वास के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित परिश्रम करने, समय का सदुपयोग करने तथा आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में शामिल होकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर विद्यालय के डायरेक्टर पीयूष जैन, डॉ. बबिता सराय, रीना नोटियाल आदि मौजूद रहे।