फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: अलीपुर गांव में पूजा-पाठ के साथ झंडा चढ़ाया

Fri, 23 Jan 2026 05:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद। अलीपुर गांव में शुक्रवार को वसंत पंचमी पर्व पर होलिका दहन स्थल पर झंडा चढ़ाया गया। कार्यक्रम में खेड़ा शिव मंदिर समिति के पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने सहभागिता की। समिति के सदस्य भगवानदास ने बताया कि सनातन धर्म की प्राचीन परंपरा के अनुसार वसंत पंचमी के पावन अवसर पर गांव में होलिका दहन स्थल पर झंडा चढ़ाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। वैदिक विधि-विधान के साथ पूजा-पाठ संपन्न कराया गया। विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कर प्रसाद वितरण किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि अलीपुर गांव में स्थित शिव मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है बल्कि गांव की सांस्कृतिक और धार्मिक गतिविधियों का प्रमुख स्थल भी है। इस प्रकार के आयोजनों से ग्रामीणों में आपसी भाईचारे और धार्मिक एकता को बल मिलता है। इस मौके पर राजेश कुमार, अशोक कुमार, सुखबीर सिंह, खजान सिंह,अरविंद, पंकज कौशल, संजय राजपूत, नवीन, ललित, बालमुकुंद, पीयूष, गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें