फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maha Shivratri 2023: बोल बम के जयघोष से गूंजने लगी हरकी पैड़ी, जल भरने के लिए पहुंचने लगे कांवड़िए

Fri, 10 Feb 2023 05:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

इस बार महाशिवरात्रि पर्व 18 फरवरी को है। लगभग एक सप्ताह पहले से ही उत्तर प्रदेश और आसपास के राज्यों के विभिन्न जनपदों के शिव भक्त गंगाजल लेने पहुंचने लगे हैं। महाशिवरात्रि पर देवों के देव महादेव भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन
हरिद्वार में कांवड़िए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बम-बम भोले के जयघोष के साथ शिव भक्त गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार पहुंचने लगे हैं। हरकी पैड़ी सहित प्रमुख गंगा घाटों पर काफी संख्या में कांवड़िए दिखाई दे रहे हैं। दूर दराज के शिवभक्तों ने गंगाजल लेकर वापसी भी शुरू कर दी है।

विज्ञापन

इस बार महाशिवरात्रि पर्व 18 फरवरी को है। लगभग एक सप्ताह पहले से ही उत्तर प्रदेश और आसपास के राज्यों के विभिन्न जनपदों के शिव भक्त गंगाजल लेने पहुंचने लगे हैं। महाशिवरात्रि पर देवों के देव महादेव भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करेंगे।

दूर दराज के शिवभक्त हरिद्वार पहुंच चुकी हैं। कई जगह के लोग वापसी भी करने लगे हैं। हरिद्वार के निकटतम जिला बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली के कांवड़िए महाशिवरात्रि से दो से तीन दिन पहले हरिद्वार आएंगे। बाजारों में कांवड़ सज चुकी हैं। काफी संख्या में शिवभक्तों के आने से बाजारों में रौनक है।I

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें