फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: कोटद्वार प्रकरण पर तैनात दिखी हरिद्वार पुलिस

Wed, 04 Feb 2026 08:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
-लगातार पुलिस कर रही वाहन चालकों से पूछताछ
विज्ञापन

श्यामपुर। बीते मंगलवार दीपक के समर्थन में जा रहे आजाद समाज पार्टी व भीम आर्मी कार्यकर्तओं और पुलिस के बीच हुई नोकझोंक के बाद हरिद्वार के बॉर्डर सहित चड़ी चौकी पर पुलिस बल तैनात किया गया है। बड़ी संख्या में दीपक से मिलने के लिए आम लोगों से बड़े संगठन के पदाधिकारियों के जाने की संभावना जताई जा रही। बुधवार सुबह से चंडी चौकी के पास पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए थे। इस घटनाक्रम के संबंध में पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। हाईवे से गुजरने वाले वाहनों की बारीकी से जांच की जा रही है। चेकिंग के दौरान पुलिस दोपहिया और चार पहिया वाहनों को रोककर पूछताछ कर रही है। सीओ सिटी शिशुपाल नेगाी ने कहा कि हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें