फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: वार्ड त्रिमूर्ति नगर में सड़क की समस्या से लोगों को मिलेगी निजात

Wed, 04 Feb 2026 07:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड त्रिमूर्ति नगर में सड़क की समस्या से लोगों को मिलेगी निजात
विज्ञापन

हरिद्वार। वार्ड 44 त्रिमूर्ति नगर में निरंतर चल रहे विकास कार्यों के तहत आनंद विहार काॅलोनी में सीसी सड़क निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया। लोग लंबे समय से इस सड़क को बनाने की लगातार मांग कर रहे थे। वार्ड पार्षद अहसान अंसारी ने कहा कि सीसी सड़क निर्माण से क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होगा। लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। आनंद विहार कॉलोनी में पूर्व में कच्ची और क्षतिग्रस्त सड़कों के कारण बरसात के मौसम में कीचड़ और जलभराव की स्थिति बनी रहती थी। इससे आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। सड़क के निर्माण से न केवल सड़क की मजबूती बढ़ेगी। क्षेत्र की साफ-सफाई और सुंदरता में भी सुधार होगा। कार्यक्रम में उपस्थित पार्षद अंसारी ने निर्माण कार्य को तय समय सीमा में और गुणवत्ता के साथ पूरा करने का आश्वासन दिया। स्थानीय निवासियों ने इस पहल के लिए प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपने वार्ड पार्षद का आभार जताया। इस मौके पर अर्जुन लाल, सतीश , जाफिर अंसारी, दानिश अंसारी, अखिल कुमार मौजूद रहे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें