फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: दस हजार रुपये की रिश्वत लेते महिला एएसआई गिरफ्तार, लेनदेन विवाद में समझौता कराने के नाम पर मांगी रकम

Sat, 10 Oct 2026 03:11 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

लेनदेन के विवाद में समझौता कराने के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप में सतर्कता विभाग ने कार्रवाई की है। हरिद्वार के रानीपुर थाने में तैनात महिला एएसआई को 10 हजार रुपये लेते हुए ट्रैप टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सतर्कता विभाग की टीम ने शनिवार को रानीपुर थाने में तैनात महिला एएसआई सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि एएसआई ने दो पक्षों के बीच लेनदेन के विवाद में समझौता कराकर मामला निपटाने के एवज में शिकायतकर्ता से रिश्वत मांगी थी।

विज्ञापन


सतर्कता विभाग के मुताबिक, टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत मिली थी कि रानीपुर थाने में तैनात एएसआई शिकायतकर्ता के पक्ष में मामला निपटाने के लिए 10 हजार रुपये की मांग कर रही हैं। शिकायत की जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद पुलिस अधीक्षक सतर्कता, सेक्टर देहरादून ने ट्रैप टीम गठित की।

उत्तराखंड: लुढ़कते-लुढ़कते, घिसते-घिसते शून्य में मिल सकता हूं, लेकिन टूट नहीं सकता, हरीश रावत की दो टूक
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। आज सतर्कता विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए एएसआई सोनिया को शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें