फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार से छीन सकती है नेशनल गेम्स की मेजबानी

Fri, 01 Jul 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
विज्ञापन
स्‍टे‌िडडियम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरिद्वार। ऊर्जा निगम की वजह से हरिद्वार रोशनाबाद स्थित स्पोर्ट्स  स्टेडियम से नेशनल गेम्स की मेजबानी छूट सकती है। इसकी वजह स्टेडियम के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन है। सूत्रों की माने तो अन्य प्रदेशों के खेल विभाग ने इस पर आपत्ति जताई।
विज्ञापन

2018 में उत्तराखंड में नेशनल गेम्स होने हैं। इसके लिए खेल विभाग की ओर से देहरादून, हल्द्वानी व हरिद्वार को चयन किया गया था। नेशनल गेम्स की तैयारियों के लिए शासन ने हरिद्वार को 90 लाख रुपये की राशि दी। इस राशि से स्टेडियम को नेशनल गेम्स के लिए तैयार किया जाना है, लेकिन ऊर्जा निगम की वजह से स्टेडियम से मेजबानी जा सकती है। रोशनाबाद स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम के ऊपर से 1,32 केवी की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। यह लाइन नेशनल गेम में बाधा उत्पन्न कर रही है। हाईटेंशन लाइन को हटाने के लिए स्टेडियम के अधिकारियों से लेकर डीएम तक ने ऊर्जा विभाग को पत्र लिखा, लेकिन लाइन को हटाने की दिशा  में कोई कार्रवाई नहीं हुई। वर्ष 2001 से लेकर इसके लिए एक दर्जन से अधिक पत्र लिखे जा चुके हैं।
---------------------
2008 में बना था स्टेडियम  
रोशनाबाद में खेल विभाग की ओर से 2008 में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम का निर्माण शुरू कराया गया था। 2011 में स्टेडियम का निर्माण पूरा किए बिना ही शुरू कर दिया गया था। अभी भी स्टेडियम में चाहरदिवारी नहीं बनी। स्टेडियम में दूसरी अन्य सुविधाएं भी नहीं हैं।
विज्ञापन

------------
मुझसे पहले कई अधिकारियों ने इसके लिए पत्र भेजा है। आला अधिकारियों को इस बाबत जानकारी दे दी गई है कि हाईटेंशन लाइन नेशनल गेम्स में रोड़ा न बन जाए। जल्द ही पत्र ऊर्जा निगम को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

एसके डोभाल, जिला क्रीड़ा अधिकारी, हरिद्वार
-------------------
आठ महीने से मैं यहां तैनात हूं। किसी भी खेल अधिकारी का मेरे पास पत्र या टेलीफोन नहीं आया है कि हाईटेंशन लाइन हटानी है।
युद्घवीर सिंह, अधिशासी अभियंता, हरिद्वार ग्रामीण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें