फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण में हरिद्वार को मिला प्रथम स्थान

सार

स्वच्छता सर्वेक्षण की गंगा टाउन श्रेणी में देशभर के 75 शहरों में हरिद्वार नगर निगम को प्रथम स्थान मिला है।इसके लिए अधिकारी और कर्मचारियों सहित पूरी टीम बधाई के पात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वच्छता सर्वेक्षण की गंगा टाउन श्रेणी में देशभर के 75 शहरों में हरिद्वार नगर निगम को प्रथम स्थान मिला है। एक अक्तूबर को दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में हरिद्वार नगर निगम के अधिकारियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुरस्कार देंगी। मेयर और अधिकारियों ने इसे बड़ी उपलब्धि बताते हुए खुशी जताई है।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर निगम स्थित नगर आयुक्त कार्यालय में पत्रकारों को जानकारी देते हुए मेयर अनीता शर्मा ने बताया कि देशभर में करीब 75 शहरों में हरिद्वार को गंगा टाउन श्रेणी में प्रथम स्थान मिला है। हरिद्वार नगर निगम को पहली बार इतनी बड़ी उपलब्धि मिली है। इसके लिए अधिकारी और कर्मचारियों सहित पूरी टीम बधाई के पात्र हैं।
नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती ने कहा कि भारत सरकार की ओर से सर्वे कराया गया था। स्वच्छता सर्वेक्षण की अलग-अलग श्रेणी के लिए हुए सर्वे में हरिद्वार को गंगा टाउन श्रेणी में प्रथम स्थान मिला है। इसके लिए एक अक्तूबर को दिल्ली राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुरस्कृत करेंगी। इस कार्यक्रम में हरिद्वार से चार लोग शामिल होंगे। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त एमएल शाह, अधिशासी अभियंता रचना पायल, पार्षद अनुज सिंह, सफाई निरीक्षक श्रीकांत और विकास छाछर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें