फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: सरकारी स्कूलों में किताबों की आपूर्ति शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नए शिक्षा सत्र के लिए कक्षा एक से 12 तक अध्यनरत छात्र-छात्राओं के लिए जनपद हरिद्वार को निशुल्क पाठ्य पुस्तकों की आपूर्ति शुरू कर दी गई है। पहली खेप को मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सरकारी स्कूलों का नया सत्र एक अप्रैल से शुरू हो गया था, लेकिन बच्चों के लिए किताबें नहीं आई थीं, जिससे उन्हें पुरानी किताबों से ही पढ़ना पढ़ रहा था।
विज्ञापन


मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता ने बताया कि किताबों को सीआरसी और संग्रहण केंद्राें के माध्यम से विद्यालय तक भिजवाया जाएगा। बताया कि जिस गति से जनपद को पुस्तकों की प्राप्त होगी, उसी क्रम से पुस्तकों का वितरण किया जाता रहेगा। किताबों का वितरण कार्य तीव्र गति से करवाया जाएगा। जिससे जल्द सभी बच्चों को किताबें मिल जाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें