फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर पीड़ितों की मदद को बढ़ाए हाथ

Tue, 28 Feb 2017 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
भेल की ओर से सामाजिक दायित्व योजना के अंतर्गत कैंसर पीड़ितों के लिए रायवाला के निकट गोहरी माफी गांव में बनाए गए गंगा प्रेम हॉस्पिस का मंगलवार को शुभारंभ किया गया। श्रद्धा कैंसर केयर ट्रस्ट के साथ मिलकर बनाए गए इस हॉस्पिस  का शुभारंभ भेल हरिद्वार हीप के कार्यपालक निदेशक प्रकाश चंद ने किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर  प्रकाश चंद ने कहा कि कैंसर जैसा रोग जब अंतिम अवस्था में होता है तो बहुत पीड़ादायक होता है । ऐसे में रोगी को प्यार तथा अपनापन मिले तो उसकी परेशानी काफी हद तक कम हो जाती है । उत्तराखंड में कैंसर की अंतिम अवस्था से गुजर रहे रोगियों के लिए तैयार किए गए तीस बिस्तर वाले इस हॉस्पिस में रोगियों के साथ मधुर व्यवहार और उन्हें पौष्टिक आहार के साथ-साथ उनकी उचित देखरेख भी की जाएगी । उन्होंने इस कार्य के लिए श्रद्धा कैंसर केयर ट्रस्ट की आध्यात्मिक संरक्षिका नानी मां के नि:स्वार्थ भाव की सराहना की।

 इस अवसर पर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) एसके अग्रवाल ने कैंसर हॉस्पिस योजना का विस्तृत परिचय दिया तथा परियोजना के पूरा होने पर बीएचईएल सीएसआर विभाग तथा श्रद्धा  कैंसर केयर ट्रस्ट की टीम को शुभकामनाएं दी ।
विज्ञापन


सीएसआर के अंतर्गत बीएचईएल अनेक योजनाओं का सफलतापूर्वक क्रियान्यवन कर रहा है जिनमें गरीब बालिकाओं की शिक्षा के लिए उदयन शालिनी फैलोशिप, हरिद्वार एवं ऋषिकेश में गंगा के किनारे बायो डाइजेस्टर जन-सुविधाओं का निर्माण, साथ ही भेल के अंगीकृत गांवों में शिक्षा तथा चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना आदि शामिल हैं ।इस अवसर पर श्रद्धा कैंसर केयर ट्रस्ट के मेडिकल डायेरक्टर डा एके दीवान, आईएफसीआई के महाप्रबंधक पवन कुमार, भेल के अपर महाप्रबंधक  एमएस. नेगी,  राजेंद्र कुमार, पीके गुप्ता, सीएसआर विभाग के जेबी सिंह, शंकर दत्त, ग्राम प्रधान सरिता रतूड़ी आदि उपस्थित थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें