लालढांग। मीठीबेरी राजकीय मॉडल महाविद्यालय में पूर्व छात्र परिषद का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष पद पर गुलफाम, उपाध्यक्ष पद पर हिमानी, सचिव पद पर नवनीत और कोषाध्यक्ष पद पर पिंकी को सर्वसम्मति से चुना गया। आंचल और सपना को सदस्य बनाया गया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. कुलदीप चौधरी ने बताया कि किस प्रकार से पूर्व छात्र परिषद महाविद्यालय के सर्वांगीण विकास में सहयोगी प्रदान करती है। पूर्व छात्र गुलफाम ने महाविद्यालय में विगत तीन वर्षों के अपने अनुभव सभी के साथ साझा किए। बताया किस प्रकार से महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं का प्राध्यापकों की ओर से मार्गदर्शन किया गया। इस मौके पर प्रो. सतेंद्र कुमार, डॉ. आशुतोष मिश्रा, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. अरविंद वर्मा, डॉ. देशराज सिंह, डॉ. विनोद उनियाल, डॉ. सुनीता बिष्ट, सूरज आदि मौजूद रहे।