फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस में शामिल नोने वालों का भाजपा से कोई संबंध नहीं: तिवारी

Sat, 28 Mar 2026 06:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने कहा कि भाजपा के लिए व्यक्ति से पहले विचार जरूरी है। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव भाजपा को इसलिए हासिल हुआ, क्योंकि विचारवान, संस्कारवान और अनुशासित लोग पार्टी से जुड़े। उन्होंने कहा कि जहां तक कांग्रेस में जो लोग शामिल हो रहे हैं उनका संबंध भाजपा से नहीं है। कुछ पार्टी से निष्काषित भी हुए तो सिर्फ इसलिए कि वह पार्टी की रीति, नीति और सिद्धांतों पर फिट नही बैठे। पार्टी में अवसरवाद और पदलोलुपता के लिए कोई स्थान नहीं है। यह बयान उनका तब आया जब रुड़की के पूर्व मेयर समेत कई अन्य ने कांग्रेस की सदस्यता दिल्ली मेंं ग्रहण की। विकास तिवारी ने कहा कि सिर्फ नाम के लिए लड़ने वाले संभावित 70 उमीदवार भी उनकी ही शर्तों पर आयातित करने पड़ रहे हैं यह कांग्रेस की सबसे बड़ी विफलता है। उन्होंने कहा कि गौरव गोयल भ्रष्टाचार के आरोप में, भीम लाल आर्य खरीद फरोख्त में, नारायण पाल, लखन सिंह, अनुज गुप्ता को उन्होंने कांग्रेस गोत्र का ही बताया। मा.सि.रि.
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें