फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: नेपाली बस्ती के पास आया गुलदार, ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
लालढांग। रवासन नदी किनारे बसी नेपाली बस्ती के पास मझाड़े में गुलदार आने से ग्रामीणों में दहशत पैदा हो गई। वन विभाग के कर्मचारियों ने मशक्कत कर गुलदार को जंगल की तरफ खदेड़ा। उसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बच्चों को घर से बाहर अकेले न भेजने की अपील की है।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने शिव सेवा आश्रम के पास गुलदार को देखा तो हड़कंप मच गया। वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना पर चिड़ियापुर रेंज के कटेबड़ वन चौकी के वन दरोगा गौतम राठौर, आरक्षी अमित सैनी पहुंचे। घंटों की मशक्कत के बाद गुलदार को जंगल की तरफ खदेड़ा। गुलदार ने वन आरक्षी अमित कुमार पर हमला भी किया, जिसमें वह आंशिक रूप से घायल हुए।

चिड़ियापुर रेंजर हरीश गैरोला ने बताया कि गुलदार को ट्रेंक्यूलाइज करने के लिए अनुमति भी ली गई। जब मौके पर पहुंचे तो वह जंगल की तरफ चला गया। गुलदार की उम्र सात से आठ वर्ष के बीच है। आश्रम के पास पिंजरा लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें