हरिद्वार। शिव विहार काॅलोनी के मुख्य मार्ग की सड़क का पुनर्निर्माण और सड़क विस्तारीकरण का शिलान्यास कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, मेयर किरण जैसल, पार्षद पिंकी चौधरी ने किया। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर के पदाधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि शहर का विकास करना प्राथमिकता है। किसी भी क्षेत्र में विकास कार्याें के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। समिति के संरक्षक डॉ. केपीएस चौहान ने कहा कि सड़क बनने से लोगों की समस्या दूर हो गई है। इस मौके पर सतीश चौहान, अविनेश कौशिक, छोटेलाल शर्मा, डाॅ. एसपी चमोली, सतपाल सिंह दीवान, दीपक चौहान, वीनित चौहान, सत्येंद्र चौधरी, राजेंद्र सिंह रोहेला, ममता सिसौदिया आदि मौजूद रहे।