पथरी। लंबे समय से चल रहे प्रेम प्रसंग के बाद प्रेमी युगल के परिजन जैसे तैसे शादी के लिए तैयार हुए लेकिन फेरों के समय अचानक युवती की मौसी बीच में आ गई। मौसी की आपत्ति के चलते विवाद इतना बढ़ा कि फेरे ही रोक देने पड़े करीब दो घंटे तक रुके रहने के बाद मोअज्जिज लोगों ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद फेरे हुए और दुल्हन को लेकर बारात रवाना हो सकी। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक का पास के ही गांव सुखरासा की एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके बाद दोनों के परिजनों की सहमति पर इनका रिश्ता तय हो गया था। सोमवार को लड़के पक्ष के लोग बारात लेकर लउ़की पक्ष के यहां पहुंचे। लड़की की मौसी ने इस शादी का विरोध किया तो मामला तूल पकड़ गया। जिस पर मौके पर पुलिस को बुलाना पड़ा।