अपनी प्रतिभा के बल पर हरिद्वार का नाम रोशन करने वाले शिवालिकनगर के मेधावी छात्र गर्व सक्सेना की नजर तो चंद्रयान पर लगी हुई है, लेकिन पूरे हरिद्वार की नजर गर्व सक्सेना पर लगी है। गर्व हरिद्वार से चंद्रयान-2 की लैंडिंग देखने बंगलूरू गए हुए हैं।
दिल्ली पब्लिक स्कूल भेल में कक्षा आठ के छात्र गर्व सक्सेना ने पिछले दिनों केंद्र सरकार की ओर से एक वाद विवाद प्रतियोगिता में भाग लिया था। प्रतियोगिता में सफलता हासिल करने के बाद गर्व सक्सेना को प्रधानमंत्री के साथ चंद्रयान-1 की लाइव लैंडिंग देखने का मौका मिला है। आधिकारिक आमंत्रण मिलने पर गर्व सक्सेना अपने पिता पंकज, माता रश्मि सक्सेना और छोटे भाई के साथ दो दिन पहले बंगलूरू के लिए रवाना हो गए थे। आज जहां गर्व की नजर चंद्रयान-2 की लैंडिंग पर रहेगी, वहां पूरे हरिद्वार की नजर गर्व सक्सेना की ओर लगी हुई है।