फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ को लेकर सरकार की सुस्ती ठीक नहीं: राजराजेश्वराश्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि कुंभ को लेकर सरकार अभी तक इतनी गंभीर दिखाई नहीं दे रही है जितनी होनी चाहिए थी। अभी तक कुंभ के कार्य शुरू नहीं हुए हैं। इन्हें तत्काल शुरू किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर शाम पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज कनखल स्थित जगद्गुरु आश्रम में पहुंचे और उन्होंने शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से कुंभ को लेकर चर्चा की। दोनों लोगों के बीच कुंभ समेत विभिन्न मुद्दों पर विचार मंथन हुआ। इस दौरान जगद्गुरु शंकराचार्य ने कहा कि कुंभ भारतीय संस्कृति का अद्वितीय आयोजन है। सरकार को बहुत पहले इसकी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए थी लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हो सका। उन्होंने कुंभ के कार्य तत्काल शुरू करने की जरूरत बताई। साथ ही पर्यटन मंत्री से कहा कि वे सरकार के स्तर पर मजबूत पैरवी कर कुंभ का सफल आयोजन कराने के लिए हर संभव तैयारी कराएं।
इस दौरान पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रदेश सरकार कुंभ को लेकर पूरी तरह गंभीर है। जल्द ही कुंभ कार्य तेजी से प्रारंभ किए जाएंगे। संतों के सानिध्य में अद्वितीय कुुंभ संपन्न होगा। उन्होंने भीड़ नियंत्रण और बेहतर यातायात नियंत्रण को कुंभ के लिए बड़ी चुनौती बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के स्तर पर हाईवे को ठीक कराने की पैरवी चल रही है। कुंभ से पहले न केवल हाईवे बल्कि सभी सड़कों को दुरुस्त कर लिया जाएगा। कांवड़ मेले की तरह सभी वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग कर कुंभ में आने वाली भीड़ के लिए व्यापक व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में हुए अर्द्धकुंभ का भी अवलोकन किया गया है। वहां की तरह हरिद्वार में भी कुंभ को भव्य तरीके से संपन्न कराया जाएगा। इससे पहले यूपी के कैबिनेट मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने भी राजराजेश्वराश्रम महाराज से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें