फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: घर से सामान, मोबाइल-नकदी चोरी करने वाला धरा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्वालापुर क्षेत्र में एक घर के अंदर घुसकर चोर ने सामान, मोबाइल फोन और नकदी चोरी कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी की खोजबीन शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी का सामान, नकदी बरामद कर ली। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को सुनील जय सिंह पुत्र स्व. ओमप्रकाश जय सिंह निवासी सी 1 श्याम नगर कॉलोनी के घर के अंदर घुसकर मोबाइल फोन और घर का सामान, पांच हजार की नकदी चोरी कर ली गई थी। इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर जांच रेल चौकी प्रभारी सुधांशु कौशिक को सौंपी गई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए आरोपी को चिह्नित कर लिया गया। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि शनिवार को आरोपी मेहर इलाही निवासी धीरवाली चाकलान को लालपुल से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से चोरी का सामान, मोबाइल फोन और नकदी बरामद कर ली गई। मुकदमे में धारा 411 की बढ़ोतरी करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें