कनखल थाना क्षेत्र में मंगलौर निवासी व्यक्ति पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, फरमान निवासी ग्राम इक्कड़ खुर्द थाना पथरी ने शिकायत देकर बताया कि उसके बहनोई शहजाद निवासी ग्राम पीरपुरा मंगलौर ने 16 जुलाई को देहरादून से अपने गांव तक जनरेटर लाने के लिए 1100 रुपये में किराये पर इरफान निवासी बिझौली का रेडा किया। तभी उसने अपने जीजा को फोन कर दो लाख की रकम मांगी। उन्होंने ज्वालापुर में मिलने की बात कही। आरोप लगाया कि ये बात सुनकर इरफान ने अपने भाई अब्दुल्ला को फोन किया। आरोप है कि सिंहद्वार पर पहुंचते ही अब्दुल्ला ने रेडे के सामने अपनी मोटरसाइकिल लगाई। इरफान ने शहजाद का गिरेबान पकड़ा। अब्दुल्ला ने लोहे की रोड से सिर और हाथ पर वार किया। जिससे सिर फट गया और हाथ, गर्दन की हड्डी टूट गई। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।