फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्डन पुन: परीक्षा और पुन: मूल्यांकन फीस हुई आधी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में नौ सितंबर को अभाविप की ओर से मांगों के लिए दिए गए धरने के बाद गोल्डन पुन: परीक्षा और पुन: मूल्यांकन की फीस आधी कर दी गई है। परिषद के इकाई अध्यक्ष आशु मलिक के नेतृत्व में 31 मांगों को लेकर छात्रों ने धरना प्रदर्शन किया था। जिसमें गोल्डन पुन: परीक्षा और पुनः मूल्यांकन फीस में आधी करने की मांग भी थी। विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉ. सुनील कुमार की ओर से गोल्डन पुन: परीक्षा फीस दो हजार से एक हजार कर दी गई है। जबकि दोबारा से मूल्यांकन की फीस प्रति प्रश्न एक हजार से 500 कर दी गई है। इस संबंध में उनकी ओर से आदेश कर दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें