पथरी। शनिवार को दूसरे दिन बारिश से बिजली की लाइनों में आए फाल्ट से करीब 12 से अधिक गांवों की बिजली दिन में गायब रही है। शनिवार की सुबह आठ बजे बिजली गुल हुई और दोपहर में दो बजे बिजली आई। हालांकि, इसके बाद भी ट्रिपिंग होती रही। शाम पांच बजे के बाद बिजली सुचारू रूप से चली। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। मामचंद, ऋषिपाल, ज्योति सिंह, आबिद, शकील आदि लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बारिश शुरू होते ही बिजली की लाइनों में फाल्ट हो जाता है। लोगों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों से बिजली की लाइनों के पास खड़े पेड़ों के टहने कटवाने की मांग की है। संवाद