फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: गैस डिलीवरी कर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन

Sat, 28 Mar 2026 07:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- मीडियाकर्मी बताकर रास्ते रोकने व वीडियो बनाने का लगाया
विज्ञापन

हरिद्वार। कनखल क्षेत्र में गैस एजेंसियों से जुड़े डिलीवरी कर्मियों ने कथित उत्पीड़न और ब्लैकमेलिंग के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इन्होंने कथित मीडिया कर्मियों की की गिरफ्तारी की मांग की। कर्मियों का आरोप है कि कुछ लोग खुद को मीडियाकर्मी बताकर उन्हें रास्ते में रोकते हैं वीडियो बनाते हैं और गैस सिलिंडरों का वजन कराने का दबाव बनाकर ब्लैकमेल करने की कोशिश करते हैं। कर्मियों का कहना है कि इस प्रकार की जांच का अधिकार केवल संबंधित विभागीय अधिकारियों को है, न कि आम व्यक्तियों को। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से डिलीवरी कर्मियों में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। कहा कि शुक्रवार को एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इन्हें गिरफ्तार किया जाए। इस मौके पर अमित चंद उर्फ गोपी, इसाम पाल, रामलाल मांगेराम, प्रवीण कुमार, सतीश कुमार, राजकुमार, विक्की, इमरान, लखन कुमार, सूरजमल, अमृत कुमार, नितिन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें