फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: लूट-डकैती, झपटमारी करने वाले गिरोह पर शिंकजा, गैंगस्टर लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में लूट, डकैती, चोरी और झपटमारी जैसी वारदातों में संलिप्त गिरोह पर कार्रवाई करते हुए गैंग लीडर सहित पांच के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

रानीपुर कोतवाली प्रभारी शांति कुमार ने बताया कि गिरोह का सरगना भानू प्रताप उर्फ गुड्डू निवासी ग्राम किशोरपुर थाना हस्तिनापुर मेरठ है। भानू प्रताप पिछले काफी समय से अपने गैंग के साथ सक्रिय है और तेजी से पैसा कमाने की लालच में वारदातें करता रहा है। गिरोह में उसके साथ दीपक, अंकुश और राहुल निवासीगण हुसैनपुर बहादरपुर थाना रामराज मुजफ्फरनगर, गौरव उर्फ कमांडो निवासी दुर्गागढ़ रंजीतपुर, थाना पथरी शामिल है। यह सभी मिलकर लूट, डकैती, झपटमारी और चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम देते रहे हैं।
जांच में यह भी सामने आया कि गैंग लीडर भानू प्रताप के खिलाफ रानीपुर, बहादराबाद और नगर कोतवाली समेत कई थानों में कई मामले दर्ज हैं। उसके साथी दीपक, अंकुश और राहुल के खिलाफ भी लूट, डकैती और शस्त्र अधिनियम के कई मामले दर्ज हैं। गौरव उर्फ कमांडो के खिलाफ भी रानीपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज है। इंस्पेक्टर शांति कुमार गंगवार ने बताया कि गिरोह की आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए पांचों आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें