फोटो
हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सावन के पहले सोमवार को दक्षेश्वर महादेव मंदिर का दौरा किया। उन्होंने कांवड़ मेले और श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और सुचारु दर्शन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सेक्टर अधिकारियों और संबंधित अधिकारियों को पूरी सतर्कता बरतने को कहा। उन्होंने बताया कि सावन के पहले सोमवार पर बड़ी संख्या में शिवभक्त मंदिर पहुंच रहे हैं। सभी अधिकारियों को समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। इससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। उन्होंने बैरिकेडिंग, पेयजल, स्वच्छता और चिकित्सा व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। इन मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने अपने परिवार सहित दक्षेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया। उन्होंने जनपद की सुख-समृद्धि और कांवड़ मेला के शांतिपूर्ण संपन्न होने की प्रार्थना की। मा.सि.रि.