फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: गंगा सभा के प्रचारक ने फर्जी कूपन बनाकर की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। गंगा सभा के नाम पर फर्जी कूपन बनाकर श्रद्धालुओं से पैसे ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने गंगा सभा कार्यालय अधीक्षक की तहरीर पर एक प्रचारक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गंगा सभा के कार्यालय अधीक्षक ललित कुमार निवासी निर्मला छावनी हरिद्वार ने शिकायत देकर बताया कि गंगा सभा हरकी पैड़ी की प्रबंधकारिणी संस्था है। सभा को श्रद्धालु हरकी पैड़ी के प्रबंध के लिए अपनी इच्छा दान देना चाहते हैं तो उनसे दान की राशि प्राप्त कर रसीद व कूपन दिया जाता है। इस कार्य में कुछ स्वयंसेवक प्रचारक के रूप में कार्य करते हैं। यहां अमित गिरी निवासी गोसाईं गली भीमगोडा भी पिछले कुछ वर्षों से प्रचारक के रूप में कार्य करता आ रहा है।
गंगा सभा अपने प्रचारकों को विधिवत रूप से रसीद व कूपन कार्यालय से जारी करती है। इसका पूरा रिकाॅर्ड भी रखा जाता है। आरोप है कि जानकारी मिली कि अमित गिरि संस्था के कुछ फर्जी कूपन तैयार कराए हैं। एक फरवरी को जब जांच की गई तो अमित गिरी के पास संस्था के फर्जी कूपन मिले। उसने संस्था के फर्जी कूपन तैयार कर श्रद्धालुओं से पैसे ठगे हैं। इसकी जानकारी उसकी मां को भी थी। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें