फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: गंगनहर हुई बंद, हरकी पैड़ी पर गंगाजल की किल्लत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ऊपरी गंगनहर बंद कर दी गई है। इससे हरकी पैड़ी पर गंगाजल की किल्लत हो गई है। श्रद्धालुओं को हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान करने में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की ओर से मरम्मतीकरण के लिए ऊपरी गंगनहर की हर साल वार्षिक बंद कर दी गई है। बृहस्पतिवार को दशहरा की मध्य रात्रि ऊपरी गंगनहर को बंद कर दिया गया है। जिसे अब 19/20 अक्तूबर की मध्य रात्रि को चालू किया जाएगा। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता विकास कुमार त्यागी ने बताया कि गंनहर बंदी के दौरान निर्माण कार्य और साफ-सफाई के कार्य किए जाएंगे। गंगनहर में पड़े कपड़ों, गंदगी को बाहर निकाला जाएगा। उन्होंने बताया कि व्यापक स्तर पर साफ-सफाई का काम किया जाएगा। जहां गंगनहर के किनारे कमजाेर हैं, उन्हें भी ठीक किया जाएगा। सिल्ट का बाहर निकाला जाएगा। उन्होंने बताया कि गंगनहर किनारे पर किए गए अतिक्रमण को भी रोका जाएगा, जो अतिक्रमण किए गए हैं, उन्हें भी हटाया जाएगा, ताकि, गंगनहर की जमीनों पर अवैध कब्जों को रोका जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें