फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा किनारे हो रहे हैं अवैध निर्माण

Wed, 01 Feb 2017 09:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

हर की पैड़ी के नजदीक भीमगोडा रोड तथा गंगा किनारे अवैध निर्माण धड़ल्ले से चल रहे हैं। पुलिस के घोषित जीरो जोन में निर्माण सामग्री लाने वाली ट्रैक्टर-ट्रालियां बेरोकटोक आ जा रही हैं। कांगड़ा मंदिर के सामने पहाड़ पर फिर से अवैध निर्माण की गतिविधियां शुरू हुई हैं। पहाड़ की खुदाई से निकल रहे मलबे को दो ट्रैक्टर-ट्राली लगाकर भीमगोडा की ओर भेजा जा रहा है। विधानसभा चुनाव में व्यस्तता का बहाना कर विकास प्राधिकरण
विज्ञापन


ने एक तरह से अवैध निर्माणों को हरी झंडी दे रखी है। हाईकोर्ट व एनजीटी के आदेशों को ठेंगा दिखाते हुए भीमगोडा रोड पर गंगा नदी की हर की पैड़ी जाने वाली अविरलधारा के दस मीटर की परिधि में ही विशालकाय बहुमंजिला निर्माण दिन-रात हो रहा है। कोशिश यह की जा रही हैं कि विधानसभा के लिए मतदान होने की तिथि 15 अप्रैल तक इतना निर्माण करा दिया जाए ताकि प्राधिकरण उसका कुछ न बिगाड़ सके। भीमगोडा में पुलिस की इजाजत के बिना कोई वाहन हर की पैड़ी की ओर नहीं जा सकता है। इसके बावजूद अवैध निर्माणकर्ताओं की तीन ट्रैक्टर-ट्रालियां रात-दिन निर्माण सामग्री लाने ले जाने का काम कर रही है। हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण सचिव अरविंद कुमार पांडेय हर बार यही कहते हैं कि अवैध निर्माण करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें