फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी हिंदू जत्थे की की गंगा आरती

Wed, 12 Apr 2017 09:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हरिद्वार भ्रमण पर आए पाकिस्तानी हिंदू जत्थे के सदस्यों ने बुधवार को उत्तरी हरिद्वार से हरकी पैड़ी तक जुलूस निकालकर शाम को हरकी पैड़ी पर गंगा आरती में भाग लिया  और मां गंगा से लोगों की सुख शांति की कामना की। इससे पहले शदाणी दरबार आश्रम के घाट पर दिनभर मां गंगा का सत्संग और भजन कीर्तन करने के साथ ही उन्होंने निर्माणाधीन घाट पर श्रमदान भी किया।  
विज्ञापन


 मंगलवार को हरिद्वार पहुंचे पाकिस्तानी यात्रियों ने बुधवार की सुबह पूजा-अर्चना करने के बाद गंगा घाट पर सत्संग में भाग लिया।  दरबार के प्रबन्धक अमरलाल सादनी ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि इस तरह की यात्रा से आपसी सद्भाव बढ़ता है। देर शाम पाकिस्तानी यात्रियों ने हरकी पैड़ी पहुंचकर गंगा आरती में भाग लिया।  जत्थे में शामिल  पुष्करराज सादनी, पिंकी, रूपचंद, लखीराम, माया, राजेंद्र, कविता, प्रकाश, प्रीतम प्रकाश, रत्ना, रोशन, भजनदास, रज्जोमल, चौथराम, परमानंद, दर्शनलाल, कैलाश कुमार, प्रदीप कुमार, शब्बूराम, जीवनराम, सुताराम, बीरबल आदि ने कहा कि हरिद्वार पहुंचकर वे अपने आप को धन्य मान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें