फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्केश्वर कॉलोनी में गजराज ने दी दस्तक

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मनगरी की पॉश कॉलोनी बिल्केश्वर में जंगली जानवरों के आने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभी कुछ दिन पहले इसी कॉलोनी में गुलदार का वीडियो वायरल हुआ था। उसके बाद फिर से गजराज की दस्तक से लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

राजाजी टाइगर रिजर्व के जंगल से सटी बिल्केश्वर कॉलोनी है। इसके कारण कॉलोनी में आए दिन जंगली जानवर घुस जाते हैं। इसकी वजह से कॉलोनी में रहने वाले लोग दहशत के साए में रहने को मजबूर हैं। मंगलवार की सुबह भी एक हाथी जंगल से निकलकर कॉलोनी में घुस आया और सड़कों पर टहलता रहा। गनीमत यह रही कि हाथी ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। कुछ देर कॉलोनी में घूमने के बाद हाथी स्वयं ही जंगल में चला गया।
हाथी के कॉलोनी में आने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसे सोशल मीडिया में भी जारी कर दिया गया। रेंजर विजय कुमार सैनी ने बताया कि चूंकि कॉलोनी बिल्कुल जंगल से लगी हुई है, इसलिए जंगली जानवर आते रहते हैं। फिर भी गश्त टीम को हाथी की निगरानी के लिए तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें