श्यामपुर। श्यामपुर हाईवे के तिरछे पुल के पास आज फिर एक हाथी की दस्तक से हलचल मच गई। जंगल से निकले इस विशालकाय गजराज को देखने के लिए राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोग अपनी गाड़ियां रोककर हाथी का वीडियो बनाने लगे, जिससे हाईवे पर दोनों ओर यातायात बाधित हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, हाल के दिनों में जंगली हाथियों का इस क्षेत्र में लगातार आना आम हो गया है। वन विभाग की टीम इन घटनाओं पर नजर रख रही है। श्यामपुर रेंजर महेश शर्मा ने बताया कि यह हाथियों का पुराना मार्ग है, जिससे होकर वे अक्सर दूसरे जंगलों की ओर निकल जाते हैं। हमारी विभाग की टीम लगातार गश्त कर रही है, जिससे कोई बड़ा हादसा न हो। इस घटना में किसी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई है, लेकिन वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें और उन्हें उकसाने की कोशिश न करें।
-