हरिद्वार। वर्ल्ड हेल्थ डे पर मंगलवार को सिडकुल स्थित मेट्रो अस्पताल व हार्ट इंस्टीट्यूट में मरीजों के लिए निशुल्क ओपीडी लगाई जाएगी। इस संबंध में सोमवार को प्रेस वार्ता में यूनिट हेड डॉ. अरशद इकबाल ने जानकारी दी। डॉ. अरशद इकबाल ने बताया कि संस्थान के चेयरमैन डॉ. पुरुषोत्तम लाल के निर्देश पर ओपीडी के साथ ही ईसीजी और ब्लड शुगर जांच भी मुफ्त की जाएगी। इसके अलावा एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी जैसी महत्वपूर्ण हृदय संबंधी प्रक्रियाओं पर भी विशेष रियायत प्रदान की जाएगी, जिससे अधिक से अधिक मरीजों को लाभ मिल सके। इस दौरान वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. पंकज बोहरा, सुधीर कुमार शर्मा, विमलेश कुमार और पूर्व श्रम आयुक्त एससी आर्य आदि मौजूद रहे। संवाद