हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र से एक किशोरी के लापता होने के मामले में पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की है। बस्ती में रहने वाले एक व्यक्ति ने तहरीर में बताया कि पांच अप्रैल की तड़के रमेश व उसका बेटा अर्जुन ने उनकी नाबालिग बेटी को बहला फुसराकर अपने घर ले गए। आरोप लगाया कि सुबह होते ही तीनों ने मिलकर बेटी को कहीं और भेज दिया जिसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। उसके पास सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है जिसमें सभी उनकी बेटी को अपने साथ ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। आशंका जताई कि उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर कहीं छुपा दिया गया है। एसएचओ चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद