फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: जमीन के नाम पर छह लाख की धोखाधड़ी, तीन नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद। थाना क्षेत्र में एक ग्रामीण से जमीन बेचने के नाम पर छह लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पिता-पुत्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

मोहम्मद मुबारिक पुत्र मोहम्मद मुस्तकीम निवासी ग्राम मिर्जापुर मुस्तफाबाद ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि इमरान अली, उसके पुत्र मेहरबान और सुलेमान निवासीगण ग्राम भौंरी ने उसे बताया था कि वह जमीन बेचना चाहते हैं। उसे कृषि के लिए भूमि खरीदनी थी। इसलिए इमरान अली ने उससे संपर्क किया। इमरान अपने साथियों के साथ उसे जमीन दिखाने के लिए ले गया।
आरोप है कि जमीन दिखाने के बाद कागजात दिखाते हुए उससे दो लाख रुपये नगद ले लिए गए। इसके बाद धीरे-धीरे छह लाख की रकम ले ली। आरोप है कि बाद में जब जब वह अपने रिश्तेदार को भूमि दिखाने ले गया तो उसे पता चला कि यह भूमि पहले से ही बिकी हुई है। जिसके फर्जी कागजात तैयार किए हुए हैं। वापस वापस मांगने पर तीनों पिता-पुत्रों ने साफ मना कर दिया। थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें