फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: प्लॉट दिलाने का झांसा देकर 27 लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में प्लॉट दिलाने का झांसा देकर 27 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एक महिला सहित दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

महीपाल आनंद निवासी हापुड़ हाल पता हरि आश्रय नगर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी मुलाकात हरि आश्रय नगर निवासी राघव सक्सेना से हुई थी। राघव ने उन्हें प्लॉट दिलाने का भरोसा दिलाते हुए कृतिका पाठक से मिलवाया और बताया कि वह आदियोगी कंपनी की निवेशक हैं और वह प्लॉट उपलब्ध कराती हैं। दोनों के झांसे में आकर उन्होंने पांच किश्तों में एनईएफटी, आरटीजीएस और नकद के माध्यम से कुल 27 लाख रुपये दे दिए।
आरोप है कि काफी समय बीतने के बाद भी न तो प्लॉट मिला और न ही रकम वापस की गई। संदेह होने पर उन्होंने आदियोगी कंपनी के मालिक से संपर्क किया। वहां पता चला कि राघव सक्सेना और कृतिका पाठक का कंपनी से कोई संबंध नहीं है। साथ ही कंपनी की ओर से ऐसा कोई लेटरहेड भी जारी नहीं किया गया। आरोप है कि दोनों ने कंपनी के नाम का फर्जी लेटरहेड तैयार कर करीब 20 लाख रुपये प्राप्त होने की रसीद भी उन्हें सौंप दी थी। क्षेत्राधिकारी संजय चौहान ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें