फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: कंपनी में सीएसए बनाने के नाम पर 14.61 लाख की धोखाधड़ी

Thu, 18 Jun 2026 06:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन


- भुगतान मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप
हरिद्वार। ज्वालापुर के एक कारोबारी ने गुजरात की एक हाइजीन प्रोडक्ट कंपनी और उसके अधिकारियों पर सीएसए (कंसाइनी सेल्स एजेंट) बनाने के नाम पर 14.61 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कंपनी के चेयरमैन, एमडी, सीईओ समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

पुलिस के अनुसार, एस एंड आर सोल्यूशंस के प्रोपराइटर रोहित कंसल निवासी हरिलोक कॉलोनी फेज-2 ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि राजेश कुमार चौरसिया के माध्यम से उनकी पहचान गुजरात के राजकोट स्थित एचआर हाईजीन प्रोडक्ट लिमिटेड से हुई थी। राजेश कुमार चौरसिया (सीनियर एसओ), शारिक मुर्तजा त्यागी (जोनल सेल्स मैनेजर) और साहिल चंद्रवंशी (तत्कालीन महाप्रबंधक, वर्तमान सीईओ) ने उन्हें उत्तराखंड का सीएसए बनाने का प्रस्ताव दिया। आरोप है कि कंपनी ने गोदाम किराया, स्टाफ वेतन, कार्यालय खर्च और प्रतिमाह 10 लाख रुपये की बिक्री की गारंटी का भरोसा देकर 15 लाख रुपये सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में करीब 18.37 लाख रुपये का माल भेजा गया। रोहित का कहना है कि उन्होंने कंपनी के निर्देश पर बाजार में माल वितरित कराया और चार लाख रुपये की प्राप्त राशि भी कंपनी के खाते में जमा कर दी लेकिन तय शर्तों के अनुसार कोई भुगतान नहीं किया गया। आरोप लगाया कि बाद में बिना लिखित सूचना के उन्हें सीएसए से हटा दिया गया और करीब 11.33 लाख रुपये का स्टॉक आगरा स्थित अंगद एंटरप्राइजेज को भेजने को कहा गया। कंपनी ने 60 दिन में भुगतान का आश्वासन दिया लेकिन रकम नहीं लौटाई। रोहित कंसल ने मामले में कंपनी के चेयरमैन हेमल बोरासाडिया, एमडी राहुल पटेल, सीईओ साहिल चंद्रवंशी, शारिक मुर्तजा त्यागी, इनाम हैदर, राजेश कुमार चौरसिया और आगरा सीएसए की प्रतिनिधि इशिका को भी नामजद कराया। आरोप है कि भुगतान मांगने पर उन्हें गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी भी दी। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें