फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टावर लगाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये ठगे

Wed, 13 May 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी जमीन पर मोबाइल टावर लगाने के एवज में मोटी रकम एवं अच्छी तनख्वाह के लालच में फंसकर ग्रामीण ने डेढ़ लाख रुपये भी गवां दिए। ‘नटवरलाल’ ने खर्चों का हवाला देकर ग्रामीण से अलग-अलग खातों में पैसा जमा करवाया। माजरा समझ में आने पर ग्रामीण ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


कनखल क्षेत्र के गांव अजीतपुर में सुभाषचंद रहते हैं। आरोप है कि फरवरी में एक दैनिक समाचार पत्र में एक मोबाइल फोन नेटवर्क कंपनी का विज्ञापन पढ़ा। इसमें लिखा था कि उनकी कंपनी को 20 वर्ष के लिए टावर लगाने के लिए भूमि की जरूरत है। इसके लिए 60 लाख रुपये एडवांस एवं 24 हजार रुपये तनख्वाह के तौर पर दिए जाएंगे। ग्रामीण ने विज्ञापन में दिए मोबाइल नंबर पर संपर्क साधा।

आरोप है कि बात कर रहे शख्स ने ग्रामीण से विभिन्न खर्च कर हवाला देकर अलग-अलग खातों में करीब डेढ़ लाख रुपये जमा करवाए। एक दिन उसे फिर कॉल आई कि टावर का सामान वाणिज्य कर विभाग नेे पकड़ लिया है इसे छुड़ाने की एवज में एक लाख तीस हजार रुपये देने होंगे।
विज्ञापन


उसके बाद ग्रामीण को ठगे जाने का अहसास हुआ। ग्रामीण ने रकम जमा नहीं कराई और पहले दी राशि के बारे में पूछताछ करने लगा। लेकिन ग्रामीण को बात कर रहे शख्स ने धमका दिया और फोन काट दिया। उसके बाद ग्रामीण ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर प्रकरण की जानकारी दी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें