हरिद्वार। राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क प्रशासन ने प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने वाले चार के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। युवकों की पहचान कर ली गई है। अब उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। मामला राजाजी टाइगर रिजर्व की हरिद्वार रेंज के प्रतिबंधित दुधवा वन क्षेत्र का है। यहां प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश कर कुछ युवकों ने हुड़दंग किया था। अब इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई। हुड़दंग करने वाले युवक हरिपुर कलां निवासी बताए जा रहे हैं। हरिद्वार रेंज अधिकारी महेश सेमवाल ने बताया कि जल्द ही मामले में कार्रवाई की जाएगी।