हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में देर रात सड़क पर हुड़दंग मचाकर राहगीरों के लिए परेशानी खड़ी करने वाले चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सभी का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार, बुधवार देर रात थाना क्षेत्र में कुछ युवक सार्वजनिक मार्ग पर शोर-शराबा और हुड़दंग कर रहे थे। उनके कारण राहगीरों और स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने जब विरोध किया तो स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने चारों को हिरासत में ले लिया।
एसओ अजय शाह ने बताया कि आरोपी विमल भट्ट निवासी पौड़ी गढ़वाल हाल नवोदय नगर, करण सिंह रावत निवासी टिहरी गढ़वाल हाल नवोदय नगर, सूर्य प्रताप सिंह उर्फ सिद्धार्थ निवासी देवरिया उत्तर प्रदेश हाल ब्रह्मपुरी रानीपुर और कर्मेंद्र निवासी बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल रोशनाबाद का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।