हरिद्वार। हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने ऑपरेशन कालनेमि के तहत चार ढोंगियों को गिरफ्तार किया है। चारों का शांतिभंग की धाराओं में चालान कर दिया गया। जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक बिपिन चंद्र पाठक ने बताया कि टीम स्टेशन परिसर में गश्त कर रही थी।
तभी कुछ साधु के भेष में घूमते हुए दिखाई दिए। टीम ने चारों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम नन्हें सिंह निवासी जलालाबाद नजीबाबाद बिजनौर, बाबूलाल निवासी गंगानगर वार्ड नंबर-9 धनौरा अमरोहा थाना अमरोहा, ऋषिपाल निवासी रामघाट रोड चंडोली अलीगढ़ यूपी, आनंद गिरी निवासी वार्ड नंबर-10 खालसा कालेज गोल्डन काॅलोनी यमुनानगर जगाधरी हरियाणा बताए। संवाद