फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: ग्रामीण क्षेत्रों में चार घंटे बिजली गुल, गर्मी में बिलबिलाए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
- पथरी के नसीरपुर कलां समेत कई गांवों में अघोषित कटौती से रोष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पथरी। रविवार सुबह करीब नौ बजे बिजली गुल हुई और दोपहर एक बजे के बाद आपूर्ति सुचारु हो पाई। करीब चार घंटे बिजली गुल रहने से लोगों को उमस भरी गर्मी में परेशानी उठानी पड़ी। बिजली नहीं होने से जहां लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ा, वहीं रोजमर्रा के काम भी प्रभावित हुए।
भट्टीपुर स्थित बिजलीघर क्षेत्र में अघोषित कटौती को लेकर ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों से विद्युत व्यवस्था में सुधार की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में कई-कई घंटे बिजली कटौती की जा रही है। मोहन सिंह, राजकुमार, बिशंबर सिंह, देशराज सैनी और विनोद कुमार आदि ने बताया कि बिजली आने-जाने का कोई निर्धारित समय नहीं है। दिन में लगातार कई घंटे कटौती के साथ ट्रिपिंग की समस्या भी बनी हुई है। 24 घंटे में महज 15 से 16 घंटे ही बिजली आपूर्ति हो रही है। इससे क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नसीरपुर कलां, शाहपुर शीतलाखेड़ा, शेरपुर, बादशाहपुर, भट्टीपुर, भोवापुर चमरावल, नई कुंडी, हरसीवाला, धारीवाला, टिकोला और रानीमाजरा समेत कई गांवों के ग्रामीणों को बिजली कटौती से परेशानी उठानी पड़ी। ऊर्जा निगम के एसडीओ सचिन सचदेवा ने बताया कि रविवार सुबह हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर बिजली की लाइन में कार्य के चलते आपूर्ति बंद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें