हरिद्वार। हरिद्वार नजीबावाद राजमार्ग पर सड़क किनारे एक युवक का खून से लथपथ शव मिला। पुलिस दुर्घटना में मौत मानकर चल रही है। शुक्रवार देर रात करीब साढे ग्यारह बजे पुलिस को सूचना मिली की एक युवक अचेतावस्था में गांव गाजीवाली के पास सड़क किनारे पड़ा है। सूचना मिलने पर एसओ गिरिश चंद्र शर्मा घटनास्थल पर पहुंच गए। लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ ने बताया कि करीब तीस वर्षीय युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पहनावे से गरीब तबके का प्रतीत हो रहा है। प्रांरभिक जांच में प्रतीत होता है कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत हुई है। पुलिस जांच कर रही है।