फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंककर्मी के घर चोरी का खुलासा, दो धरे गए

Sun, 27 Dec 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। बैंककर्मी के घर हुई चोरी का खुलासा करते हुए कनखल पुलिस ने दो चोर दबोच लिए। थानाध्यक्ष रितेश शाह ने बताया कि बसंत विहार फेज एक के रहने वाले बैंककर्मी सचिन गुप्ता परिवार समेत नैनीताल गए थे। इसी दौरान चोर घरेलू सामान ले उड़े। शुक्रवार देर रात पुलिस ने गश्त के दौरान दो चोर दबोच लिए जिनके कब्जे से दो सिलेंडर, चांदी का सिक्का, टोंटी, सूटकेस, कपड़े व नकली जेवरात बरामद हुए। चोरों ने अपने नाम रिंकू उर्फ किरणपाल पुत्र घसीटा निवासी मोहल्ला कड़च्छ एवं सतीश पुत्र सोमपाल निवासी शास्त्री नगर बताया। पूछताछ में आरोपियों ने ज्वालापुर क्षेत्र के गणेश विहार में एक घर में चोरी करने की बात कबूल की है। आरोपी पूर्व में भी चोरी के आरोप में जेल जा चुके है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें