फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व पालिकाध्यक्ष के चालक की पत्नी की संदिग्ध मौत

Wed, 03 Feb 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी के निजी चालक रणजीत सिंह की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। रणजीत सिंह ने अपने रिश्तेदारों पर ही पत्नी की हत्या करने का आरोप जड़ा है। कनखल पुलिस ने आरोपी रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन

 खड़खड़ी क्षेत्र के एक आश्रम में रह रहे रणजीत सिंह को मंगलवार सुबह सूचना दी गई कि उसकी पत्नी उषा चौधरी (56) की मौत हो गई है। वे गांव जगजीतपुर पहुंचे। पत्नी के शव पर खरोंच और नाक से खून आता देखकर उन्होंने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस पड़ताल में सामने आया कि मृतका की यह दूसरी शादी थी। पहले पति से उसकी एक बेटी है और वो हरिपुर कलां, रायवाला में रहती है। मृतका ने एक बच्ची गोद ली हुई थी।  पूछताछ में बच्ची ने बताया कि कुछ करीबी रिश्तेदार रात को घर पर आए थे। महिला के पति ने रिश्तेदारों पर ही अपनी पत्नी की हत्या कर देने की आशंका जताई है। कनखल पुलिस ने करीबी रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एसओ रितेश शाह ने बताया कि परिजन ने मृतका को अस्पताल ले जाने की बात कही है, हर पहलू पर गहनता से जांच कर है। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण साफ हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें