फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: पूर्व विधायक सुरेश राठौर का होटल मैनेजर तीन लाख, सोने की अंगूठी ले भागा, एफआईआर दर्ज

Wed, 11 Feb 2026 06:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

पीड़ित ने बताया कि उनके ससुर सुरेश राठौर के स्वामित्व वाले होटल रानीपुर राजवाड़ा में देवेश शर्मा को मैनेजर नियुक्त किया गया था। वह करीब तीन लाख रुपये के साथ एक सोने की अंगूठी लेकर बिना सूचना दिए फरार हो गया।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिडकुल थाना क्षेत्र में पूर्व विधायक सुरेश राठौर के होटल मैनेजर पर विश्वासघात कर करीब तीन लाख रुपये और सोने की अंगूठी लेकर फरार होने का आरोप लगा है। आरोप है कि गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने पूर्व विधायक के दामाद की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सोमिल चौधरी निवासी गली नंबर छह टिहरी विस्थापित शिवालिक नगर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके ससुर सुरेश राठौर के स्वामित्व वाले होटल रानीपुर राजवाड़ा में देवेश शर्मा को मैनेजर नियुक्त किया गया था। शुरुआत में उसने ईमानदारी से कार्य कर विश्वास जीत लिया। इसी कारण होटल के बैंक खाते से संबंधित जानकारी, चेकबुक और डेबिट कार्ड तक की जिम्मेदारी उसे सौंप दी गई।

देहरादून में गोलीकांड: 42 करोड़ का विवाद; बीच बाजार दिन दहाड़े कारोबारी की हत्या, मां पर भी शक, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि इसके बाद देवेश शर्मा ने होटल कर्मचारियों का वेतन पिछले तीन महीनों से नहीं दिया और करीब तीन लाख रुपये के साथ एक सोने की अंगूठी लेकर बिना सूचना दिए फरार हो गया। वह पिछले तीन महीनों से हरिपुर कलां में रह रहा था। जब उससे संपर्क करने का प्रयास किया तो उसने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें