फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: पूर्व विधायक सुरेश राठौर का आज गांधीनगर में नार्को टेस्ट, बोले-सीबीआई जांच में करूंगा पूरा सहयोग

Tue, 24 Nov 2026 08:43 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

अंकिता भंडारी हत्याकांड में वायरल ऑडियो और उससे जुड़े दावों की जांच के बीच पूर्व विधायक सुरेश राठौर का नार्को टेस्ट कराया जा रहा है। अभिनेत्री उर्मिला सनावर के बाद अब राठौर भी इस प्रक्रिया से गुजरेंगे। सोमवार को गांधीनगर रवाना हुए सुरेश राठौर ने भी जांच में पूरा सहयोग करने की बात कही है।
विज्ञापन
पूर्व विधायक सुरेश राठौर (फाइल फोटो) - फोटो : माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच में अब पूर्व विधायक सुरेश राठौर का नार्को टेस्ट अहम कड़ी बनने जा रहा है। अभिनेत्री उर्मिला सनावर के बाद राठौर भी नार्को टेस्ट के लिए तैयार हो गए। सोमवार को वह गुजरात के गांधीनगर के लिए रवाना हो गए। उनका नार्को टेस्ट 24 नवंबर को होना है। रवाना होने से पहले उन्होंने सीबीआई जांच में पूरा सहयोग करने की बात कहते हुए वीडियो जारी किया।

अंकिता भंडारी प्रकरण में सामने आए कुछ ऑडियो के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया था। सोशल मीडिया पर वायरल हुए ऑडियो को लेकर दावा किया गया था कि इनमें सुरेश राठौर और अभिनेत्री उर्मिला सनावर के बीच बातचीत है। बातचीत में अंकिता प्रकरण से जुड़े कुछ दावे किए जाने की बात सामने आई थी।

सीबीआई के समक्ष अपने बयान दर्ज कराए थे

विज्ञापन

इसके बाद उत्तराखंड में इस मामले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर चर्चाएं तेज हो गई थीं। ऑडियो प्रकरण के बाद सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के खिलाफ हरिद्वार और देहरादून में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी। मामले की जांच के सिलसिले में सीबीआई की टीम हरिद्वार पहुंचकर पूर्व विधायक सुरेश राठौर से पूछताछ कर चुकी है।

वहीं, जेल से बाहर आने के बाद उर्मिला सनावर ने देहरादून में सीबीआई के समक्ष अपने बयान दर्ज कराए थे। अब सीबीआई दोनों का नार्को टेस्ट कराने की प्रक्रिया में जुटी है। 24 नवंबर को होने वाले नार्को टेस्ट के लिए सोमवार की सुबह सुरेश राठौर गुजरात के लिए रवाना हो गए।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: मार्च के पहले हफ्ते में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, 27 से 30 जनवरी के बीच लगेगी आचार संहिता

पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय मिलना चाहिए और इसके लिए जांच एजेंसी जो भी प्रक्रिया अपनाएगी, उसमें वह सहयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि सीबीआई की ओर से उन्हें नोटिस प्राप्त हो चुका है। वह निर्धारित प्रक्रिया के तहत नार्को टेस्ट कराने के लिए गांधीनगर जा रहे हैं। उन्होंने सीबीआई जांच का समर्थन करते हुए कहा कि उन्हें जांच में सहयोग करने से कोई आपत्ति नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें