फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: ड्रोन व सीसीटीवी कैमरे से हाेगी जंगल में आग लगने की निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्यामपुर। गर्मी के मौसम में जंगलों में आग लगने की घटनाएं तेजी से बढ़ जाती हैं। इसलिए वन विभाग जंगलों में आग की निगरानी सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से रखेगा। श्यामपुर रेंजर महेश ने बताया कि कुछ लोग जंगल के आसपास बीड़ी जलाकर माचिस की जलती तीलियां जंगल में फेंक देते हैं। इससे पहाड़ियों के जंगलों पर आग विकराल रूप ले लेती है। ऐसी घटनाओं को रोकने और वन्यजीवों की सुरक्षा करने के लिए वन विभाग ने हाईटेक तकनीकों का सहारा लिया है, ताकि जंगल और वन्य जीव पूरी तरह से सुरक्षित रहें। उन्होंने बताया कि जंगलों में ड्रोन, ट्रैप कैमरे और कुछ स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन उपकरणों की मदद से वन विभाग लगातार जंगलों की निगरानी कर रहा है। अगर कोई भी व्यक्ति जंगल में आग लगाने, वन्यजीवों को नुकसान पहुंचाने आदि करता देखा जाएगा तो उसकी पहचान कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें